किरायानामा चालू · शपथ पत्र, मुख़्तारनामा, विक्रय-पत्र जल्द
किरायानामा मिनटों में — फ़्लैट, आवासीय मकान और दुकान/शोरूम
संपत्ति का प्रकार चुनिए, पक्षकारों के नाम-पते, किराया और अवधि भरिए — TypeDeskAI पूरा किरायानामा अदालती भाषा में, सही क्रम में लिख देता है। मकान के लिए अग्रिम किराया, दुकान के लिए जमानत राशि और न्यूनतम किरायेदारी अवधि (लॉक-इन) — हर प्रकार की अपनी शर्तें।
Rent agreements for flats, residential houses and shops/showrooms — in Hindi or English, as Legal-size Word and Kruti Dev files.
किरायानामा बनाएँ →मोबाइल और कंप्यूटर दोनों पर · Works on phone and computer
कैसे इस्तेमाल करें
- TypeDeskAI खोलकर Legal Document Writer चुनिए, और दस्तावेज़ की भाषा चुनिए — हिंदी या English।
- किराये पर क्या दे रहे हैं चुनिए — फ़्लैट, आवासीय मकान या दुकान/शोरूम। उसी प्रकार का फ़ॉर्म खुलेगा।
- विवरण भरिए और किरायानामा बनाइए — Word (Mangal) या Kruti Dev फ़ाइल में download कीजिए।
तीन तरह के किरायानामे — तीनों चालू
- फ़्लैट — सोसायटी, मेंटेनेंस, पार्किंग और सुरक्षा राशि सहित विस्तृत प्रारूप; महानगरों के लिए उपयुक्त।
- आवासीय मकान — संक्षिप्त स्थानीय प्रारूप (लगभग 4 पन्ने); अग्रिम किराया, छत का उपयोग, मकान खाली करवाने की सूचना।
- दुकान / शोरूम — व्यवसाय का प्रकार, जमानत राशि, न्यूनतम किरायेदारी अवधि (लॉक-इन), साइन बोर्ड, लाइसेंस/GST और अग्नि सुरक्षा की शर्तें।
शपथ पत्र, विशेष मुख़्तारनामा और विक्रय-पत्र जल्द जोड़े जा रहे हैं।
TypeDeskAI ही क्यों
- शर्तें पहले से जाँची हुई — हर बार पूरा और एक जैसा किरायानामा, कोई ज़रूरी शर्त नहीं छूटती।
- Kruti Dev में टाइप करने की सुविधा, और Kruti Dev फ़ाइल download — टाइपिस्टों के लिए।
- Legal साइज़, 1 इंच हाशिया — सीधे स्टाम्प पेपर पर छापने लायक।
- अपनी विशेष शर्तें अपनी भाषा में लिखिए — AI उन्हें साफ़ अदालती भाषा में जोड़ देता है।
- नये उपयोगकर्ताओं को हर महीने 3 किरायानामे मुफ़्त।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या यह वकील की जगह ले सकता है?
नहीं। यह केवल मसौदा (draft) तैयार करता है। स्टाम्प पेपर पर छापने, हस्ताक्षर या पंजीयन से पहले उसे किसी अधिवक्ता से ज़रूर जँचवाइए।
कौन-कौन से किरायानामे बनते हैं?
अभी फ़्लैट, आवासीय मकान और दुकान/शोरूम — तीनों के किरायानामे, हिंदी और English दोनों में। शपथ पत्र, विशेष मुख़्तारनामा और विक्रय-पत्र जल्द जोड़े जाएँगे।
क्या Kruti Dev में मिल सकता है?
हाँ। हिंदी किरायानामा Word (Mangal) और Kruti Dev — दोनों फ़ाइलों में download होता है। फ़ॉर्म भी Kruti Dev में टाइप करके भरा जा सकता है।
स्टाम्प शुल्क कितना लगेगा?
स्टाम्प शुल्क और पंजीयन के नियम हर राज्य में अलग हैं। TypeDeskAI स्टाम्प शुल्क नहीं बताता — इसे अपने उप-पंजीयक कार्यालय या अधिवक्ता से जाँच लीजिए।